
अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इन दिनों बौना शेर चर्चा में बना हुआ है। इस शेर की क्यूटनेस ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। हम ‘कॉर्गी’ नाम के एक अफ्रीकी शेर की बात कर रहे हैं, जो चीन के जियांग्सू प्रांत के ज़ुझोउ स्थित जिउडिंगशान वाइल्डलाइफ जू (Jiudingshan Wildlife Zoo) में रहता है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड को मिली 8140 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
चिड़ियाघर के स्टाफ ने इसका नाम कुत्तों की मशहूर नस्ल ‘कॉर्गी’ पर रखा है, क्योंकि इस अफ्रीकी शेर के पैर असामान्य रूप से छोटे हैं। स्टाफ का कहना है कि यह एक जन्मजात विशेषता है और इससे शेर के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बौना शेर एक गेंद के साथ ऐसे खेलता दिख रहा है, जैसे कोई प्यारा पालतू डॉगी हो।
View this post on Instagram
इस क्यूट शेर की एक दर्दनाक कहानी भी है। केयरटेकर शियाओ कै ने बताया कि कॉर्गी छोटे आकार का है, जिसके कारण उसे अन्य शेरों द्वारा परेशान किया जाता था। इसी वजह से कॉर्गी को अपने अलग बाडे़ में शिफ्ट किया है, जहां वह खूब मौज-मस्ती कर रहा है।
ये भी पढ़ें: इस राज्य में Night Shift में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा दोगुना वेतन, साथ ही ये खास सुविधाएं
कहीं यह ब्रीडिंग का नतीजा तो नहीं?
कॉर्गी के छोटे आकार की वजह से वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कॉर्गी जैसी आनुवंशिक असामान्यताएं अक्सर इन ब्रीडिंग का नतीजा होती हैं। ऐसा तभी होता है, जब जानवरों का छोटे या खराब प्रबंधन वाले स्थानों पर प्रजनन कराया जाता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...