हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों से लाखों टूरिस्ट्स भारत घूमने आते हैं। भारत की संस्कृति, भोजन, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता विदेशी सैलानियों को बहुत आकर्षित करती है। हर राज्य अपने तरीके से टूरिज्म को बढ़ावा देने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ राज्य अपने व्यवहार और सफाई से टूरिस्ट्स के दिल जीत लेते हैं, जबकि कुछ जगहों पर लोगों के बुरे अनुभव के कारण विदेशी सैलानियों की भारत के प्रति धारणा खराब हो जाती है।
कई बार कुछ राज्यों में लोकल लोग विदेशी टूरिस्ट्स को ठगने की कोशिश करते हैं। ऑटो, टैक्सी, होटल या खरीदारी में उनसे ज्यादा पैसे वसूल लिए जाते हैं। ऐसे अनुभव से टूरिस्ट्स को बुरा लगता है और वे उस राज्य के बारे में नेगेटिव सोच बना लेते हैं। इससे टूरिज्म पर भी असर पड़ता है।
केरल – भारत का सबसे मेहमाननवाज राज्य
अगर बात करें उन राज्यों की, जो टूरिज्म को लेकर सबसे आगे हैं, तो उनमें केरल का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, साफ-सुथरा माहौल और लोगों का मिलनसार व्यवहार विदेशी टूरिस्ट्स को बहुत पसंद आता है। हाल ही में रूस की एक महिला टूरिस्ट अमीना भारत घूमने आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारत में उन्हें सबसे ज़्यादा केरल पसंद आया।
View this post on Instagram
केरल बना अमीना की फेवरिट जगह
अमीना ने अपने भारत भ्रमण के दौरान कई राज्यों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भारत के कई हिस्सों में उन्हें अच्छे लोग और अनुभव मिले, लेकिन केरल का माहौल बाकी सब से अलग और बेहतरीन था। उनके मुताबिक, केरल की विविधता (diversity) ने उनका दिल जीत लिया। राज्य में सफाई व्यवस्था सबसे अच्छी थी। लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक थे। हर जगह डस्टबिन रखे गए थे।
अमीना ने पोस्ट कर लिखी ये बात
अमीना ने अपने पोस्ट में लिखा कि केरल में मस्जिद, मंदिर और चर्च एक साथ देखे जा सकते हैं। यहां लोग एक-दूसरे के धर्म और संस्कृति की इज्जत करते हैं। उन्हें लगा जैसे इस राज्य में शिक्षा और संस्कार का सुंदर मेल है। उन्होंने आगे लिखा कि यहां के लोग बहुत विनम्र और मददगार हैं। किसी से बात करते समय उनमें अपनापन महसूस हुआ।
पर्यावरण की देखभाल
अमीना ने बताया कि केरल में सफाई और नेचर की देखभाल पर बहुत ध्यान दिया जाता है। लोग सड़कों पर कचरा नहीं फेंकते और हर जगह डस्टबिन मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि “यहां लगता है जैसे लोग सच में प्रकृति का सम्मान करते हैं।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
अमीना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। कई विदेशी टूरिस्ट्स ने भी अमीना की बात से सहमति जताई और कहा कि केरल सच में ‘God’s Own Country’ है- यानी भगवान की धरती।
मेष: दिन शुभ रहेगा...