Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाल किला ब्लास्ट कड़ी: मेवात से एनआईए ने एक संदिग्ध को पकड़ा

November 13, 2025

लाल किला ब्लास्ट कड़ी: मेवात से एनआईए ने एक संदिग्ध को पकड़ा

हरियाणा के मेवात जिले के पिनगवां इलाके से दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एनआइए टीम ने पिनगवां से डब्बू सिंगला नाम के दुकानदार को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने धमाके में इस्तेमाल हुई सामग्री उपलब्ध कराई थी।

डब्बू सिंगला शिकरावा गांव का रहने वाला है और खाद्य बीज की दुकान चलाता है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इससे पहले मेवात के सिंगार गांव के इमाम इश्तियाक को भी इसी केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि लाल किला के पास हुए धमाके में 10 लोगों की मौत और 26 घायल हुए थे। विस्फोट हरियाणा नंबर (HR 26CE7674) की आई-20 कार में हुआ था, जिसमें आतंकी डॉ. उमर नबी सवार था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें