करनाल। आईटीआई चौक के पास बुधवार देर रात चाय का एक खोखा अचानक आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही दुकान में रखा सामान और तिरपाल पलभर में जल गया। पास की दुकानों के बोर्ड भी आग की लपटों से नुकसान में आ गए।
ये भी पढ़ें: करनाल में बढ़ता प्रदूषण, नमी और धीमी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
खुशकिस्मती रही कि लौ सिलेंडर तक नहीं पहुंची। अगर गैस सिलेंडर फट जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की तेज लपटों से इलाके में धुआं फैल गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। फायरब्रिगेड ने पानी छोड़कर कुछ ही देर में आग काबू में कर ली। सुरक्षा के लिए पुलिस ने चौक का ट्रैफिक रोक दिया।
प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार के मुताबिक, आग देखते ही लोग मदद को दौड़े। सभी ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ती चली गईं। दुकान में रखा सिलेंडर देखकर लोगों में डर था कि कहीं आग वहां तक न पहुंच जाए।
डायल-112 के इंचार्ज विनोद ने बताया कि उन्हें करीब 11:45 बजे सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो खोखे के अंदर सिलेंडर और अन्य सामान पड़ा था। शुरुआती शक है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो। पुलिस ने आसपास का पूरा क्षेत्र खाली कराया और कुछ देर यातायात रोककर हालात संभाले।
मेष: दिन शुभ रहेगा...