Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गिटार पर बजा ‘शिव तांडव’, इंटरनेट पर छाया युवक का वीडियो

November 14, 2025

गिटार पर बजा ‘शिव तांडव’, इंटरनेट पर छाया युवक का वीडियो

अजब-गजब: सोशल मीडिया पर अक्सर शिव तांडव स्तोत्रम् पर बने वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक नया वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में एक युवा कलाकार गिटार पर ‘शिव तांडव स्तोत्रम्’ इतनी खूबसूरती से बजाता है कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

खुले आसमान के नीचे बैठकर गिटार बजा रहे इस युवक की परफॉर्मेंस में संगीत और भक्ति का अनोखा मेल देखने को मिलता है। दर्शक इस वीडियो को ‘आध्यात्मिकता और संगीत का शानदार संगम’ बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह प्रस्तुति शक्ति और शांति दोनों का एहसास कराती है।

 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @saheel.music नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते समय साहिल ने कैप्शन लिखा- ‘गिटार पर शिव तांडव स्तोत्रम्’। अब तक इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और 1.69 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। हजारों यूजर्स ने कमेंट कर युवक की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- इस लेवल तक पहुंचने के लिए पागलपन चाहिए। इस पर साहिल ने मज़ाकिया अंदाज में जवाब दिया- मैं पागल ही हूं पाजी! दूसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट शब्द भी छोटा है आपके लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई, परफॉर्मेंस में आग लगा दी!

ये भी पढ़ें: रेलिंग तोड़ खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

दर्शकों का कहना है कि यह वीडियो सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि भक्ति से भरा एक गहरा अनुभव है। शिव तांडव जैसी दिव्य रचना को गिटार पर प्रस्तुत करना न केवल कला का कमाल है, बल्कि आध्यात्मिक जुड़ाव भी दिखाता है और साहिल ने इसे शानदार तरीके से निभाया है।

VD : कपूरथला में तेज़ रफ्तार कार का कहर, एक युवा की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें