Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलिंग तोड़ खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

November 14, 2025

रेलिंग तोड़ खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया है। एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई खाई में गिर गई। इस कार में 5 लोग सवार थे, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई। मृतक मुंबई के कुर्ला क्षेत्र और गुजरात के वडोदरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Nagrota by-election result: BJP की देवयानी राणा की ऐतिहासिक जीत, हर्ष देव सिंह को 24,647 वोटों से हराया

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली से कार मुंबई की तरफ जा रही थी। तभी रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड के ग्राम भेतिया के पास माही नदी की पुलिया के समीप कार अचानक बेकाबू हो गई और रेलिंग तोड़ती हुई 25 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया दल के साथ और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर कार से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की वास्तविक पहचान नहीं हो पाई है। उनके परिजनों को सूचना दी गई है। उनके रतलाम पहुंचने पर ही मृतकों की वास्तविक पहचान हो पाएंगी।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बढ़ी कड़ाके की ठंड: 11 जगहों पर न्यूनतम पारा 5°C से नीचे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें