Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

US-India तनाव के बीच भारत का बड़ा कदम, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिए बड़े निर्देश

November 15, 2025

US-India तनाव के बीच भारत का बड़ा कदम,  विदेश मंत्री जयशंकर ने दिए बड़े निर्देश

न्यूयॉर्क: अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर चल रहे खिंचाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतों की महत्वपूर्ण बैठक की। इस उच्च-स्तरीय सम्मेलन में उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए सीधे निर्देश जारी किए। साथ ही दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग और प्रवासी भारतीयों से संबंधित पहलों की समीक्षा भी की।

जयशंकर का संदेश- अमेरिका में भारतीय मिशनों की भूमिका अहम

बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अमेरिकी शहरों में स्थित भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लिखा कि भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे ले जाने में भारतीय मिशनों की प्रतिबद्धता बेहद प्रशंसनीय है।

इस सम्मेलन में भारत के अमेरिका में राजदूत विनय क्वात्रा, वाशिंगटन डीसी में मिशन उप प्रमुख नामग्या खम्पा और अटलांटा, बोस्टन, शिकागो, ह्यूस्टन, लॉस एंजिलिस, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को व सिएटल स्थित सभी भारतीय महावाणिज्य दूत शामिल हुए।

दूतों ने कहा जयशंकर का मार्गदर्शन बढ़ाता है ऊर्जा

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि विदेश मंत्री का स्वागत करना सम्मान की बात थी। दूतावास ने कहा कि जयशंकर का नेतृत्व, दिशा और दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में उनका काम अधिक प्रभावी और केंद्रित रहे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

सम्मेलन से एक दिन पहले जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की। इस दौरान वैश्विक व्यवस्था, बहुपक्षीय ढांचे और कई क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जयशंकर ने गुतारेस के भारत के विकास एजेंडा के प्रति निरंतर समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे।

जी-7 बैठक से लौटकर बढ़ाई कूटनीतिक सक्रियता

न्यूयॉर्क आने से पहले जयशंकर कनाडा में आयोजित जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई देशों के अपने समकक्षों से द्विपक्षीय वार्ताएं कीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें