Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

27वें चीन हाई-टेक मेले में 170 अरब युआन से अधिक के लेनदेन, निवेश और वित्तपोषण का लक्ष्य रखा गया

November 17, 2025

27वें चीन हाई-टेक मेले में 170 अरब युआन से अधिक के लेनदेन, निवेश और वित्तपोषण का लक्ष्य रखा गया

16 नवंबर को समाप्त हुए 27वें चीन अंतर्राष्ट्रीय उच्च तकनीक उपलब्धि मेले के अनुसार, मेले में 450,000 से अधिक आगंतुक आए, 5,000 से अधिक नए उत्पाद और उपलब्धियां जारी की गईं, 1,023 आपूर्ति-मांग मिलान और निवेश और वित्तपोषण परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए, और 170 अरब युआन से अधिक की इच्छित लेनदेन और निवेश राशि निश्चित हुई।

इस बार के चीन हाई-टेक मेले का विषय है “विज्ञान और प्रौद्योगिकी द्वारा उद्योग का सशक्तीकरण, एकीकरण और भविष्य का सह-निर्माण”। यह मेला देश-विदेश के विभिन्न उद्योगों के अत्याधुनिक उत्पादों, उन्नत तकनीकों और नवीन समाधानों को एक साथ लाता है, और दुनिया भर के 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 5,000 से अधिक प्रसिद्ध उद्यमों और संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए एकत्रित करता है। मेले में एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सिटी विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी क्षेत्र और एक “बेल्ट एंड रोड” अंतर्राष्ट्रीय सहयोग क्षेत्र शामिल हैं, जिसमें “बेल्ट एंड रोड” पहल के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास का समर्थन करने के लिए तकनीकी नवाचार का उपयोग करने में उत्कृष्ट उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।

इस वर्ष का चीन हाई-टेक मेला प्रमुख राष्ट्रीय उपकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स, अर्धचालक और एकीकृत सर्किट, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, और कम ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था और वाणिज्यिक एयरोस्पेस सहित 22 प्रमुख प्रदर्शनी क्षेत्रों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी विकास और चीन की उच्च-स्तरीय नवाचार उपलब्धियों को व्यापक रूप से प्रदर्शित करता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी का कहर, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें