Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दे दे प्यार दे 2’ का दिल छू लेने वाला गीत ‘बाबुल वे’ हुआ रिलीज़

November 19, 2025

‘दे दे प्यार दे 2’ का दिल छू लेने वाला गीत ‘बाबुल वे’ हुआ रिलीज़

एंटरटेनमेंट डेस्क: जैसे ही दर्शक दे दे प्यार दे 2 का theatres में आनंद ले रहे हैं, फिल्म के निर्माताओं ने अब एक भावनाओं से भरा नया गीत ‘बाबुल वे’ रिलीज़ किया है, जिसमें आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह नज़र आ रहे हैं। यह गीत पिता और बेटी के उस नाज़ुक, प्यार भरे रिश्ते को बेहद सुंदरता से पेश करता है। एक बेटी के जीवन के पहले और हमेशा के प्यार, उसके पिता को समर्पित।

श्रेय घोषाल की मधुर आवाज़ में गाया गया यह गीत पायल देव और आदित्य देव द्वारा संगीतबद्ध किया गया है, जबकि इसके हृदयस्पर्शी बोल कुमार ने लिखे हैं। रकुल प्रीत सिंह की अपने ऑन-स्क्रीन पिता आर. माधवन के लिए भावुक परफॉर्मेंस इस गीत को और भी प्रभावशाली बनाती है। ‘बाबुल वे’ हर उस बेटी को समर्पित है जो अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत कर रही है और हर उस पिता को, जो उसे अपने अटूट प्रेम और समर्थन के साथ संभाले खड़ा है।

दे दे प्यार दे 2 का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसका निर्माण टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार तथा लव फ़िल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। फिल्म इस समय आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें