नेशनल डेस्क: देश की राजधानी नई दिल्ली में हवा बहुत ज्यादा खराब हो गई है। 20 नवंबर को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 535 दर्ज किया गया, जो गंभीर और खतरनाक श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि हवा इतनी खराब हो चुकी है कि इसका असर तुरंत सेहत पर दिखाई दे सकता है। PM2.5: 343 और PM10: 464 पर पहुंच गया है। हालांकि राजधानी में GRAP-4 पहले से लागू है, फिर भी वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं दिख रहा। प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।
सुबह-शाम स्मॉग ने बढ़ाई परेशानी
दिल्ली–एनसीआर में सुबह और शाम के वक्त हालात सबसे खराब हो जाते हैं। कम तापमान और धीमी हवा की वजह से धुआं और धूल नीचे ही ठहर जाते हैं। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, गला चुभना, आंखों में जलन, सिर दर्द और भारीपन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में तो कुछ मीटर दूर तक भी साफ दिखाई नहीं देता, जिससे सड़क पर चलना और वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़ें: राशिफल 20 Nov 2025: जानिए 12 राशियों का कैसा रहेगा पूरा दिन
ठंड बढ़ी, विजिबिलिटी घटी
प्रदूषण के साथ-साथ मौसम भी बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। विजिबिलिटी और कम हो सकती है। न्यूनतम तापमान लगभग 11°C और अधिकतम तापमान 27°C दर्ज किया गया है। बुधवार को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.2°C दर्ज किया गया, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।
स्वास्थ्य पर बढ़ा खतरा
डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की हवा सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, दमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को पहुँचाती है। बाहर निकलते समय N95 या सर्जिकल मास्क लगाएं, आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखें, सुबह–शाम की वॉक से बचें, घर में एयर-प्यूरीफायर या खिड़कियां बंद रखें, पानी ज्यादा पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। बता दें सरकार प्रदूषण कम करने के लिए लगातार कदम उठा रही है, लेकिन फिलहाल हवा में सुधार की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही।
ये भी पढ़ें: करनाल बस हादसे में छात्रा गंभीर घायल, 24 दिन बाद FIR दर्ज
मेष: दिन शुभ रहेगा...