दादरी तोए के नंगला रोड पर बुधवार दोपहर सरपंच सुनील पर जानलेवा हमला हो गया। अज्ञात थार चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी और उतरकर चाकूओं से वार कर दिए।
ये भी पढ़ें: डबल मर्डर केस में चार दोषी, अदालत 24 को सुनाएगी सजा
हमले में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस को तुरंत मौके की सूचना दी गई।
एसीपी सुरेंद्र कंबोज टीम के साथ स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस बयान दर्ज होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का आरोप है कि हमला चुनावी रंजिश के चलते किया गया। बताया गया कि आरोपी पक्ष ने सरपंची का चुनाव लड़ा था, जिसमें सुनील विजयी हुए थे। इसी विवाद को वजह माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: चरखी दादरी: पिकअप–बाइक भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
मेष: दिन शुभ रहेगा...