हरियाणा के नरवाना स्थित हनुमान नगर में मंगलवार शाम एक युवक ने घर में घुसकर पांच साल की बच्ची पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के समय बच्ची घर में परिवार के साथ मौजूद थी।
ये भी पढ़ें: रोहतक ऑनर किलिंग, भाई समेत चार आरोपी गिरफ्तार
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी और उसका पति तुरंत मौके पर दौड़े।
लोगों को आते देख आरोपी चाकू लेकर वहां से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला युवक ओसियन है, जो नरवाना का रहने वाला बताया जा रहा है।
घायल बच्ची को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़िता की मां सुमनलता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: विदेश में नौकरी का झांसा, युवक से लाखों की ठगी का खुलासा
मेष: दिन शुभ रहेगा...