Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में छाया प्रभास का जलवा: ‘द राजा साब’ का पहला गाना बना ट्रेंडिंग

November 21, 2025

देशभर में छाया प्रभास का जलवा: ‘द राजा साब’ का पहला गाना बना ट्रेंडिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क: जब रेबेल स्टार कदम बढ़ाते हैं, तो देश का मूड अपने-आप बदल जाता है और इस बार ये ज़ोर सिर्फ़ फैनफायर का है। द राजा साब का पहला सिंगल रेबेल साब 23 नवंबर को आ रहा है, और रिलीज़ से पहले ही सोशल मीडिया पर ऐसा जोश भर चुका है कि पूरी टाइमलाइन “मास एनर्जी” और “स्वैगर” में डूबी हुई है।

रेबेल साब सिर्फ़ एक टाइटल नहीं, एक पहचान है। ये उस विरासत को सलाम है जिसे Prabhas ने साल-दर-साल, फ़िल्म-दर-फ़िल्म बनाया है जहां बड़े परदे पर मास सिनेमा की परिभाषा ही बदल जाती है। अपने नाम की तरह, ये गाना Rebel Star के उस जश्न जैसा लगता है उनकी भारी-भरकम स्क्रीन प्रेज़ेन्स, उनकी बेपरवाह करिश्माई अदाएँ, और वो पैन-इंडिया कनेक्ट जो भाषा और बॉर्डर, दोनों के पार चला जाता है।

अनाउंसमेंट पोस्टर इस वाइब को बिल्कुल पकड़ लेता है। धुंध में डूबा एक दमदार सिलुएट, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा है- मास एनर्जी” और “स्वैगर एक लाइन जो तुरंत आग की तरह फैली क्योंकि प्रभास के लिए “एंट्री लेवल” मतलब बस शुरुआत नहीं… ये तो आने वाले तूफ़ान की पहली चेतावनी है।

रेबेल साब की ख़ासियत उसका सांस्कृतिक वजन भी है। करोड़ों लोगों के लिए Prabhas मास एंटरटेनमेंट की चोटी हैं और ये गाना लगता है उसी विरासत को नई पॉप कल्चर पीढ़ी के लिए और भी ऊँचा करने आया है। टाइटल खुद एक श्रद्धांजलि भी है और एक सिग्नेचर भी।

द राजा साब, जिसे मारुति ने लिखा और डायरेक्ट किया है, बनाने वाली हैं पीपल मीडिया फैक्ट्री और IVY एंटरटेनमेंट फ़िल्म में हैं फिल्म में हैं मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी। हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें : ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें