करनाल। जटपुरा गांव के किसान संजीव (38) का शव दुर्घटना के चार दिन बाद नहर से बरामद हुआ। शुक्रवार दोपहर गगसीना के पास कुछ दूरी पर शव तैरता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें: नीलोखेड़ी में पिकअप से ट्रक टकराया; कंपनी कर्मचारी की मौत
सोमवार रात संजीव अपने ताऊ का ट्रैक्टर लेकर खेत से लौट रहे थे। नहर की पुलिया पार करते समय सामने से आती तेज रोशनी उनकी आंखों पर पड़ी, जिससे वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रैक्टर किनारे अटक गया लेकिन संजीव नहर में गिर गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर निकाल लिया, पर संजीव का कुछ सुराग नहीं मिला।
अगले चार दिनों तक एसडीआरएफ और गोताखोर लगातार नहर में खोज अभियान चलाते रहे। धारा तेज होने के कारण सर्च का दायरा बढ़ाया गया, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही। शुक्रवार को नहर के आगे बहाव में शव मिलने पर टीम ने उसे बाहर निकाला। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर फूट-फूटकर रो पड़े।
सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि संजीव अपने ताऊ के साथ रहते थे और उनके परिवार में एक बेटा व दो बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने नहर पुल की स्थिति पर स्थानीय शिकायतें मिलने की पुष्टि की है और इसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...