नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम बदल रहा है और इसका असर अब साफ नजर आ रहा है। उत्तर भारत में सुबह और शाम की ठंड तेजी से बढ़ रही है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कोहरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट और बारिश को लेकर चेतावनी दी है।
दिल्ली में पारा 8–10°C तक गिरेगा
राजधानी दिल्ली में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 28 नवंबर के बीच रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि धूप निकलने के बावजूद ठंड कम नहीं हो रही। शनिवार को सुबह से ठिठुरन महसूस हुई और दिन में धूप मिलने के बाद भी असर बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 27.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6°C कम रहा।
ये भी पढ़ें: राशिफल 23 Nov 2025: 12 राशियों की किस्मत का हाल, मेष का बढ़ेगा आत्मविश्वास, वृष रखें सेहत का ध्यान
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 23 से 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी लेकिन सुबह की ठंड आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।
दक्षिण भारत
जहां उत्तर भारत ठंड से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का जोर बना रहेगा। तमिलनाडु में 23 से 25 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं केरल और माहे में 26 नवंबर तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है और लक्षद्वीप में भी 23 नवंबर को तेज बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्री हवाओं और लो-प्रेशर एरिया की वजह से दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा गिरेगा तापमान
IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब और राजस्थान राज्यों में ठंड और बढ़ सकती है। अगले 4 दिनों में रात का तापमान 2–3°C तक नीचे जा सकता है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश अगले 2 दिन हल्का उतार–चढ़ाव के बाद मौसम स्थिर रहेगा असम, मेघालय और नागालैंड तापमान गिरने के संकेत हैं।
कोहरा अगले 5 दिनों तक करेगा परेशान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। सुबह के समय सड़क यातायात और यात्रियों की आवाजाही पर इसका असर साफ देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु CM Stalin ने मेट्रो रेल परियोजना को लेकर PM Modi को लिखा पत्र
मेष: दिन शुभ रहेगा...