इंटरनेशनल डेस्क: बांग्लादेश पिछले दो दिनों से भूकंप के लगातार झटकों से दहशत में है। लगातार दो से ज्यादा झटकों के बाद कई इमारतें गिर गईं, जिनकी चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के डर से लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए और कई जगह अफरा-तफरी मच गई।
पहला बड़ा झटका
शुक्रवार सुबह बांग्लादेश में 5.7 की तीव्रता वाला तेज भूकंप आया, जिसका असर राजधानी ढाका सहित कई जिलों में महसूस किया गया। इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए और कई इमारतों में दरारें आ गईं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल, कई इलाकों में AQI 400 के पार
24 घंटे के भीतर तीन और झटके
पहले झटके के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि शनिवार की सुबह फिर से भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद शाम को लगातार दो बार और झटके आए, जिससे लोग एक बार फिर डर के माहौल में आ गए। कई घरों और बिल्डिंग्स में दरारें बढ़ गईं और लोग पूरी रात चिंतित रहे।
ढाका के पास था भूकंप का केंद्र
बांग्लादेश मौसम विभाग (BMD) के अनुसार, पहला झटका ढाका के बड्डा इलाके के नीचे से आया, जिसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। दूसरा झटका 4.3 तीव्रता का था, जिसका केंद्र बड्डा से सटे नरसिंगडी इलाके में जमीन से 10 किलोमीटर अंदर मिला। दोनों झटके करीब 25 सेकंड तक महसूस हुए, जिसकी वजह से घबराहट और ज्यादा बढ़ गई।
विशेषज्ञों ने जारी किया बड़ा अलर्ट
भूवैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह लगातार झटके किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकते हैं। दरअसल, बांग्लादेश टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है, जहां भूकंप आने का खतरा हमेशा बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार ढाका दुनिया के उन 20 शहरों में शामिल है, जहां भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। शहर में पुरानी इमारतें, घनी आबादी और कमजोर निर्माण सबसे बड़ा खतरा बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें: देश में बढ़ने लगी सर्दी… उत्तर भारत में ठिठुरन, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी
पहले भी हुई है भारी तबाही
यह पहली बार नहीं है, जब इस क्षेत्र में भूकंप ने तबाही मचाई हो। 1869 और 1930 में भी इस इलाके में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ था, जो उस समय भारत का हिस्सा था।
फिलहाल, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है और लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि बिना जरूरी काम के लोग ऊंची इमारतों में न जाएं और आफ्टरशॉक्स की संभावना को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...