Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Updates: गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, जानें Sensex-Nifty के हाल

November 25, 2025

Stock Market Updates: गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, जानें Sensex-Nifty के हाल

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को सूबे की शुरुआत की। सुबह 9:15 बजे खुलने के तुरंत बाद बीएसई सेंसेक्स करीब 72 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 84,829 के आसपास कारोबार करता नजर आया। इसी दौरान एनएसई निफ्टी भी करीब 20 अंकों की कमजोरी के साथ 25,939 के स्तर पर फिसला। शुरुआती सत्र में इंडेक्स के भीतर चुनिंदा शेयर मजबूत बने रहे, जबकि कई दिग्गजों पर बिकवाली का दबाव हावी दिखा।

निफ्टी के टॉप गेनर्स

निफ्टी में बढ़त दर्ज कर रहे शेयरों में निम्नलिखित कंपनियां प्रमुख रहीं, जिन्होंने गिरते बाजार को थोड़ी मजबूती दी मैक्स हेल्थकेयर, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज, एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक)

निफ्टी के टॉप लूजर्स

वहीं, इन बड़े शेयरों में आई कमजोरी ने इंडेक्स पर दबाव बनाया एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, ट्रेंट

Stock Market Updates
Stock Market Updates

रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 89.05 पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर आज रुपये पर सकारात्मक रहा। शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 89.05 पर पहुंच गई। फॉरेक्स जानकारों के अनुसार, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और घरेलू बाजार में कमजोरी के बावजूद कच्चे तेल की गिरती कीमतें रुपये को सपोर्ट देती रहीं।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया आज 89.02 पर खुला और थोड़ी ही देर में 89.05 के स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को यह 50 पैसे की तेज बढ़त के साथ 89.16 पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को रुपये में 98 पैसे की भारी कमजोरी दर्ज की गई थी और यह 89.66 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें