Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की सबसे बेकार डिग्री कौन-सी? यूज़र्स ने दिए ऐसे मजेदार जवाब; देखें Video

November 25, 2025

भारत की सबसे बेकार डिग्री कौन-सी? यूज़र्स ने दिए ऐसे मजेदार जवाब; देखें Video

वायरल न्यूज़ : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों की उत्सुकता और हंसी दोनों बढ़ा देता है। ऐसे में कई वीडियो, मीम्स और ट्रेंड्स की इस दुनिया में कब कौन-सा कंटेंट वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक लोगों से एक दिलचस्प सवाल पूछता दिखता है “इंडिया में सबसे बेकार डिग्री कौन सी है?” तो आइए खबर में विस्तार से जानते है…

वीडियो में युवक अलग-अलग जगहों पर लोगों से यही सवाल दोहराता है, और जवाब सुनकर दर्शक भी मज़े लेते हैं। किसी ने बिना सोचे-समझे BBA को बेकार बताया, तो किसी ने कहा कि B.Com करने के बाद भी करियर में ज़्यादा फायदा नहीं होता। एक युवती ने इंग्लिश में बैचलर की डिग्री को बेकार करार दिया, वहीं एक अन्य व्यक्ति ने मजाक में कहा कि आजकल BSc डेटा साइंस भी ‘बेकार’ लगने लगी है। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में सबसे ज़्यादा बार जिस डिग्री का नाम सामने आया, वह BBA थी।

बता दें ये वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट open_challange143 से पोस्ट किया गया है, और कुछ ही घंटों में इसे हज़ारों व्यूज़ और लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन भी लोगों की प्रतिक्रियाओं से भरा पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, “कोई B.Tech को भी याद कर लो भाई।” वहीं एक लड़की ने मज़ाक में लिखा, “मैं तो अभी BBA ही कर रही हूं, अब क्या करूं?” एक अन्य यूजर ने कहा, “BBA तो 1000 वोट से टॉप पर चल रही है।” कुछ लोगों ने इस मजाकिया माहौल के बीच अपनी डिग्री का बचाव भी किया। एक यूज़र ने लिखा, “Mass Communication बेकार नहीं है, बस सही दिशा में मेहनत करनी पड़ती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @open_challange143

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें