Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली ब्लास्ट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकी उमर का मददगार अरेस्ट

November 26, 2025

दिल्ली ब्लास्ट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकी उमर का मददगार अरेस्ट

हरियाणा डेस्कः दिल्ली ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शोएब की सातवीं गिरफ्तारी है। एनआईए की जांच में पता चला है कि आतंकी उमर उन नबी को विस्फोट से ठीक पहले शोएब ने पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी। एनआईए अब आरोपी शोएब को अल-फलाह विश्वविद्यालय लेकर आएगी।

जानकारी के अनुसार इससे पहले एनआईए ने कार बम धमाके के मुख्य आरोपी उमर के 6 अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। शोएब की गिरफ्तारी के साथ जांच में अहम प्रगति हुई है।

सूत्रों के अनुसार शोएब ने आतंकी उमर को रहने के लिए जगह दी थी और उसके सामान को इधर से उधर किया था। उसी ने उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराये पर दिया था। वहीं, दिल्ली धमाके से पहले उमर 10 तक नूंह में इसी कमरे में रहा था। धमाके वाले दिन वह नूंह से ही दिल्ली गया था।

बता दें 10 नवबंर को दिल्ली में कार विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें