Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

देर रात रेल हादसा | पानीपत प्लेटफार्म पर युवक की संदिग्ध मौत

November 26, 2025

देर रात रेल हादसा | पानीपत प्लेटफार्म पर युवक की संदिग्ध मौत

पानीपत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार देर रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग संभल नहीं पाए। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: अज्ञात युवती का शव नहर किनारे मिला, सिर में गोली का जख्म

घटना की जानकारी मिलते ही GRP टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी युवक को पहचानने की पुष्टि नहीं की।

GRP थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से टकराने के कारण हुई है और शिनाख्त के लिए सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। साथ ही घटना के समय की CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें