Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी वाणिज्य मंत्री ने नेक्सपीरिया सहित व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर यूरोपीय पक्ष के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की

November 27, 2025

चीनी वाणिज्य मंत्री ने नेक्सपीरिया सहित व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर यूरोपीय पक्ष के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की

26 नवंबर को चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वेनथाओ ने यूरोपीय आयोग के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफ्कोविक के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें नेक्सपीरिया जैसे व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वांग वेनथाओ ने कहा कि नेक्सपीरिया से संबंधित मुद्दों पर वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मौजूदा अराजकता का मूल कारण और ज़िम्मेदारी नीदरलैंड की है।

चीन सरकार ने वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बनाए रखने और उसे बहाल करने के लिए समय पर और प्रभावी उपाय करते हुए, लगातार ज़िम्मेदारी से काम किया है। हाल ही में, नीदरलैंड ने कार्यकारी आदेश को निलंबित करने की घोषणा की, जो इस मुद्दे के उचित समाधान की दिशा में एक छोटा कदम है। हम आशा करते हैं कि यूरोपीय आयोग सकारात्मक भूमिका निभाएगा और डच सरकार से आग्रह करेगा कि वह यथाशीघ्र रचनात्मक समाधान निकाले, ताकि कम्पनियों के लिए आंतरिक परामर्श हेतु अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो सकें।

सेफ्कोविक ने नेक्सपेरिया सेमीकंडक्टर समस्या के समाधान हेतु चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में संकट टल गया। उन्होंने कहा कि नेक्सपेरिया समस्या अभी पूरी तरह से हल नहीं हुई है, और यूरोपीय आयोग इस स्थिति को और कम करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: US Israel Iran War: खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में भड़की हिंसा, लोगों ने कराची के US कॉन्सुलेट में लगाई आग

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें