
बाबैन: श्री गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाहीं नौंवी में हिंद दी चादर के नाम से जाने गए गुरु तेग बहादुर सिंह जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया गया, जिसमें देश एवं विदेश से आई संगतों ने भाग लिया। इस अवसर पर इस अवसर पर आए रागी एवं ढाडी जत्थों द्वारा गुरु परंपरा के अनुसार गुरु कीर्तन किया और गुरु का लंगर अटूट वरताया गया। इस अवसर पर आई संगतों को संबोधित करते हुए श्री गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाहीं नौंवी के संस्थापक बाबा सुरेंद्र सिंह जी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी बचपन से ही संत-स्वरूप, स्थिर-मना, गहन विचार वाले, त्यागी, गंभीर, दलेर और निर्भय स्वभाव के धनी थे। इस अवसर पर बाबा सुरेंद्र सिंह ने गुरतेज सिंह सेखों, हरप्रीत सिंह चीमा, बलकार सिंह रावा, गुरदेव सिंह सुरा, हरपाल सिंह, बलबीर सिंह, रणधीर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र सिंह के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों व सेवादारों को सिरोपें भेंट कर उनका सम्मान किया।