
अंबाला छावनी/यमुनानगर: पुलिस महानिरीक्षक, अंबाला रेंज पंकज नैन, भा.पु.से. द्वारा अंबाला रेंज के कुल 21 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया। यह पदोन्नति कर्मचारियों की उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं अनुशासित सेवा को मान्यता देते हुए विभागीय नीति के तहत प्रदान की गई है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल अधिकारों में वृद्धि नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारियों को और अधिक लगन, सत्यनिष्ठा और दक्षता से निभाने का अवसर भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कर्मचारी भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
अंत में, उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों को उज्जवल भविष्य एवं सफल सेवा-काल की शुभकामनाएं दीं। पदोन्नत निरीक्षक अधिकारियों की सूची इस प्रकार है, एसआई बलविंदर कुमार, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई सतपाल, एसआई दीपक कुमार, एसआई विनोद कुमार, एसआई इंदर सिंह, एसआई राजीव कुमार, एसआई सूलेख चंद, एसआई शम्मी कुमार, एसआई श्याम लाल, एसआई मोहन सिंह, एसआई सतीश कुमार एसआई गैन सिंह, एसआई रमेश कुमार,एसआई बलकार सिंह, एसआई सतनाम सिंह, एसआई नफे सिंह, एसआई देवी सिंह, एसआई मोहिंदर सिंह। ई.ए.एस.आई. से ई.एस.आई. पदोन्नत अधिकारियों की सूची इस प्रकार है, ई.ए.एस.आई. कंवरपाल, ई.ए.एस.आई. तरसेम।