कुरुक्षेत्र। सिरसा और गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड हमलों के बाद जिले में सुरक्षा इंतजाम अचानक सख्त कर दिए गए हैं। पुलिस अब थानों से लेकर भीड़भाड़ वाले स्थानों तक हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।
ये भी पढ़ें: नगर परिषद की सफाई जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को थानों के बाहर विशेष चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचाया जाए।
जिले में हाल ही में दो युवकों को पिहोवा रोड से दो हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ग्रेनेड पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए थे। उनका उद्देश्य जिले के एक पुलिस थाने को निशाना बनाना था।
उधर, सिरसा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित एक कुख्यात गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर लेकर एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी। अब जिले में हर सुरक्षा इकाई को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
एसपी ने बताया कि किसी ताजा हमले की इनपुट नहीं है। हालांकि, किसी भी जोखिम को देखते हुए सभी थानों के बाहर अतिरिक्त फोर्स तैनात है। क्यूआरटी और बम निरोधक टीमों को 24 घंटे तैयार रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
इस बीच, सीमावर्ती रास्तों पर दाखिल होने वाले वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। यमुनानगर और कैथल मार्ग पर रात-दिन बैरिकेडिंग लगाई गई है। साथ ही गुप्तचर तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।
पुलिस ने अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो नागरिक तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें। गीता महोत्सव को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिसकर्मी हर पॉइंट पर मुस्तैद हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...