Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर परिषद की सफाई जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही

November 28, 2025

नगर परिषद की सफाई जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को साफ रखने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि, घर-घर से कचरा उठाने वाली प्राइवेट फर्म और परिषद कर्मियों के बावजूद हालात बेहतर नहीं दिखे।

ये भी पढ़ें: गगसीना में पराली स्टॉक में अचानक आग, किसान हुआ तबाह

इधर, अधिकारियों ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डंपिंग पॉइंटों से समय पर कचरा नहीं उठा पाया गया। इसके बाद परिषद ने संबंधित फर्म को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी।

कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने नोटिस में साफ लिखा कि तय शर्तों के अनुसार सफाई नहीं हो रही। साथ ही कई स्थानों पर कूड़ा लंबे समय से जमा मिला। उन्होंने कहा कि नियम लागू नहीं हुए तो परिषद कार्रवाई कर सकती है।

उधर, पुरानी सब्जी मंडी के पीछे जमा गजरे के ढेर को लेकर जेजेपी नेता योगेश शर्मा ने भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि समस्या तुरंत हल नहीं हुई तो स्थानीय लोग आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें