नेशनल डेस्क: उदयपुर में ताज अरावली रिज़ॉर्ट में हुई एक डेस्टिनेशन वेडिंग के बीच ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शादी की रस्में चल रही थीं, तभी पता चला कि एक गरीब रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते में अचानक 331 करोड़ रुपये जमा हो गए। जांच में सामने आया कि यह रकम एक बड़े ब्लैक मनी रैकेट का हिस्सा थी।
जांच एजेंसियों ने पाया कि रैपिडो ड्राइवर का बैंक अकाउंट अपराधियों द्वारा म्यूल अकाउंट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। म्यूल अकाउंट वह खाता होता है, जिसका उपयोग अपराधी अपने काला धन घुमाने, छिपाने और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए करते हैं। इस मामले में 1xBet नाम की एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन बेटिंग कंपनी से जुड़े लोग शामिल थे। ड्राइवर गरीब था और उसकी आमदनी भी बहुत कम थी, इसलिए साफ था कि यह पैसा उसका नहीं था।
ये भी पढ़ें: गोली कांड में नेशनल गार्ड की मौत के बाद भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- थर्ड वर्ल्ड देशों के लोगों को…
ईडी की जांच में बड़ा खुलासा
ईडी की जांच में पता चला कि कुछ महीनों में ड्राइवर के खाते में 331 करोड़ 36 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। ड्राइवर को खुद इस बात का पता भी नहीं था कि उसका खाता अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। अपराधी ऐसे लोगों को छोटे पैसे देकर उनके खाते का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए करते हैं।
शादी में भी हुआ ब्लैक मनी का इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस काले धन के कुछ हिस्से का उपयोग उदयपुर के ताज अरावली रिज़ॉर्ट में चल रही डेस्टिनेशन वेडिंग में किया गया था। शादी के उल्लास के बीच इतने बड़े ‘ब्लैक मनी मूवमेंट’ ने पूरे आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए।
ये भी पढ़ें: CTET February 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई
गरीब लोग अक्सर बनते हैं निशाना
विशेषज्ञों का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग गैंग ऐसे गरीब लोगों को टारगेट करते हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत होती है। उन्हें कुछ छोटी रकम देकर अपराधी उनके खातों में करोड़ों रुपये घुमाते हैं, ताकि पैसा पकड़ा न जा सके। लेकिन उदयपुर का मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि ड्राइवर को उसके खाते में क्या हो रहा है, इसकी बिल्कुल जानकारी नहीं थी।