Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘इमरान खान को कुछ हुआ तो अंजाम बुरा होगा’, अलीमा खान की शहबाज सरकार को चेतावनी

November 28, 2025

‘इमरान खान को कुछ हुआ तो अंजाम बुरा होगा’, अलीमा खान की शहबाज सरकार को चेतावनी

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जेल में मुलाकात की अनुमति न मिलने पर उनके परिवार और पार्टी ने खुलकर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को उनकी बहन अलीमा खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचीं। उन्होंने रावलपिंडी की अदियाला जेल के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है।

अलीमा खान की सख्त चेतावनी
अलीमा ने जेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर इमरान खान का एक बाल भी बांका हुआ, तो इनमें से कोई नहीं बचेगा।” उनका आरोप है कि सरकार और जेल अधिकारी जानबूझकर इमरान खान को परिवार से दूर रख रहे हैं।

दूसरी बहन का भी सरकार पर हमला
इमरान खान की दूसरी बहन नूरीन नियाजी ने भी शहबाज शरीफ की सरकार और सेना पर कड़ा वार किया। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ चुनाव हार चुके थे, लेकिन सेना प्रमुख आसिम मुनीर की मदद से उन्हें जीताया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि तानाशाह पहले भी आए हैं और उन सबका अंजाम खराब हुआ है।

इमरान खान को पूरी तरह अकेले रखा गया- PTI का आरोप
पीटीआई नेता और इमरान खान के वकील सलमान अकरम राजा का कहना है कि इमरान खान को पिछले एक महीने से पूरी तरह अकेले रखा जा रहा है। न परिवार से मिलने दिया जा रहा है, न वकीलों को, यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री की चेतावनी
खैबर पख्तूनख्वा के सीएम सोहैल अफरीदी ने भी कहा कि एक महीने से किसी को भी इमरान खान से मिलने नहीं दिया गया। न डॉक्टर, न परिवार, न पार्टी साथी किसी को भी अनुमति नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनता सड़कों पर उतर आई, तो हालात की पूरी जिम्मेदारी जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस की होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें