Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरुष U-19 Asia Cup के लिए भारतीय टीम घोषित, Ayush Mhatre को सौंपी कप्तानी

November 29, 2025

पुरुष U-19 Asia Cup के लिए भारतीय टीम घोषित, Ayush Mhatre को सौंपी कप्तानी

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामैंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी।

ग्रुप बी में बंगलादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी। अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। यह टूर्नामैंट 12 दिसंबर से शुरू होगा। पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकैडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी। ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा। 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा।

हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सैमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा। विहान मल्होत्र को पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अपनी हिटिंग काबिलियत दिखाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए टॉप-ऑर्डर बैटिंग की अगुआई करेंगे। इस टीम में राहुल कुमार, जे. हेमचूडेशन, बीके किशोर और आदित्य रावत को बतौर स्टैंडबाय रखा गया है। भारत ने रिकॉर्ड 8 बार इस टूर्नामैंट को अपना नाम किया है।

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम :-

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्र (उप कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह (फिटनैस क्लियरैंस पर निर्भर), उद्धव मोहन, एरॉन जॉजर्।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, जे. हेमचूडेशन, बीके किशोर, आदित्य रावत।

ये भी पढ़ें- बजट के बाद सरकार का विजन स्पष्ट, टेक्नोलॉजी और आर्थिक सुधारों को प्राथमिकता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें