Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर की लाखों रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

November 28, 2025

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर की लाखों रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी: थाना साइबर क्राईम रेवाड़ी पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला संगरूर के गांव मोहली निवासी नवजोत सिंह के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि दिनांक 10.09.2025 को मूल रूप से यूपी के जबुरना निवासी जितेंद्र कुमार ने थाना साइबर रेवाड़ी में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि वह सेक्टर-3 में किराए पर रह रहा है। उसके पास टेलीग्राम पर 11 अगस्त को एक मैसेज आया था। उसमें उसे पार्ट टाइम जॉब से पैसा कमाने का लालच दिया गया। उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर टास्क दिया गया।

टास्क पूरा करने के बाद उसे पैसा मिल गया। अगले दिन उस दिन का टास्क मैने पुरा कर लिया और उसका पेमेन्ट भी आ गया। अगले दिन उसने पहले दो टास्क के लिए 1010 /-और 3020/- व तीसरे टास्क के लिए 7100/- रुपए बताए गए खाता नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। टास्क पूरा करने के बाद उसे वापस पैसा नहीं मिला। उसे बताया गया कि तीसरा टास्क पूरा नहीं होने के कारण उसे सुधार फीस के रूप में 97590/- रुपए जमा कराने होंगे। उसने यह राशि जमा कराई तो उसकी कुल रकम 161415/- दर्शाई गई।

जब उसने पैसा निकालने का प्रयास किया, तो उसे बताया गया कि रकम ज्यादा होने के कारण उसे तीन बार में पैसे निकालने होंगे। पहली किस्त के रूप में उसे 2800/- रुपए मिल गए। शेष दो किस्त निकलाने के लिए उसे 158615/- रुपए और जमा कराने को कहा गया। उसने यह राशि भी जमा करा दी। उसके खाते में कुल धनराशि 317230/- रुपए दर्शाई गई, जिसे निकालने के लिए क्रेडिट स्कोर बढ़ाने को 3 लाख रुपए और जमा कराने के लिए कहा गया। उसने यह राशि भी जमा करा दी।

इसके बाद उसका कुल पैसा 827257/- रुपए दिखाया गया। इसे निकालने के लिए उससे और पैसों की मांग की गई, तो उसे साइबर फ्रॉड होने का अहसास हुआ। उसके साथ कुल 562895/- रुपए का फ्रॉड हो गया। पुलिस ने उसकी शिकायत और बैंक डिटेल्स के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। पूछताछ के बाद आरोपी को गुरूवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- Holika Dahan 2026: इस साल होलिका दहन कब और किस समय होगा? जानिए मुहूर्त और महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें