Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार लेकर आ रही नई योजना

November 29, 2025

हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार लेकर आ रही नई योजना

नेशनल डेस्क: भारत सरकार हज यात्रा को और ज्यादा सुलभ बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ऐसी नई व्यवस्था पर काम कर रही है, जिससे कम आय वाले लोग भी आसानी से हज यात्रा पर जा सकें। नई प्रस्तावित योजना में उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो एक बार में पूरी रकम जमा नहीं कर सकते। अब ऐसे लोग 5 साल तक किस्तों में पैसा जमा करके हज यात्रा के लिए पात्र बन सकेंगे यानी धीरे-धीरे बचत करने वाले लोग भी तय समय में पूरी राशि इकट्ठी कर पाएंगे और हज का सपना पूरा कर सकेंगे।

कम आय वाले परिवारों के लिए बड़ी मदद

यह योजना खासतौर पर उन परिवारों के लिए लाभदायक मानी जा रही है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो लंबे समय से हज पर जाने की इच्छा रखते हैं लेकिन एक साथ बड़ी रकम जुटा नहीं पाते। सरकार जल्द ही इस योजना से जुड़ी शर्तें और नियम घोषित करेगी। अधिकारियों का मानना है कि इसके लागू होते ही हज यात्रा अधिक आसान, कम खर्चीली
और बड़े वर्ग के लिए सुलभ बन जाएगी।

ये भी पढ़ें: बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप पर सरकार की सख्ती, अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी दवा

तकनीक से जुड़ी सुविधाओं पर भी होगा फोकस

हाल ही में 22 नवंबर को भारतीय हज समिति (HCOI) की बैठक हुई, जिसमें हज-2026 से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बैठक में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि हज से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह डिजिटल, पोर्टल आधारित और AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से एकीकृत होनी चाहिए। डिजिटल प्रक्रिया से काम तेजी से होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और मैन्युअल कामकाज कम होगा। इससे हज यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

नई योजना से क्या बदलेगा?

हज यात्रा का खर्च एक साथ जमा करने की जरूरत नहीं

किश्तों में पैसा भरने की सुविधा

गरीब और मध्यम वर्ग का सपना होगा पूरा

यात्रा की तैयारी आसान होगी

आवेदन और प्रक्रिया डिजिटल होने से समय और मेहनत दोनों की बचत

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, 1,64,000 रुपए से अधिक हुई धातु की कीमत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें