चेन्नई : बंगाल की खाड़ी में आया साइक्लोन दितवाह तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन राज्यों के तटीय क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन के कारण भारी बारिश, तेज हवाएं और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है।
साइक्लोन पहले ही श्रीलंका में तबाही मचा चुका है, जहाँ 153 से अधिक लोग मारे गए और कई लापता हैं। भारत में, तमिलनाडु सरकार ने तटीय जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। हजारों राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और NDRF एवं SDRF की टीमें तैनात हैं। कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
#WATCH | Nagapattinam, Tamil Nadu: Boats docked as fishermen have been advised by IMD not to venture into the sea due to high waves and turbulent conditions in the wake of #CycloneDitwa
As per IMD, the Cyclonic Storm #Ditwah is very likely to move nearly northwards parallel to… pic.twitter.com/cV0dcGHgIx
— ANI (@ANI) November 30, 2025
साइक्लोन की स्थिति
साइक्लोन दितवाह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के पास स्थित है। यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में यह कुड्डालोर से लगभग 100 किलोमीटर, पुडुचेरी से 110 किलोमीटर और चेन्नई से 180 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में है।
#WATCH | Nellore, Andhra Pradesh: Rain lashes several parts of Nellore
As per IMD, the Cyclonic Storm #Ditwah is very likely to move nearly northwards parallel to the North Tamil Nadu-Puducherry coasts during the next 24 hours. While moving northwards, the cyclonic storm will… pic.twitter.com/sQNBJdMvBN
— ANI (@ANI) November 30, 2025
NDRF हाई अलर्ट पर
चेन्नई में NDRF की 4वीं बटालियन हाई अलर्ट पर है। डिप्टी कमांडेंट कपिल ने बताया कि टीमें बाढ़ और गिरे हुए संरचनाओं में फंसे लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ट्रेंड स्निफर डॉग्स को पांडिचेरी, पुदुक्कोट्टई, GCC एरिया और विल्लुपुरम में तैनात किया गया है।
तमिलनाडु में हुईं मौतें
साइक्लोन और भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्री केके एसएसआर रामचंद्रन ने इस बात की पुष्टि की।
ये भी पढ़ें: पंजाब निकाय चुनाव से पहले अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपीं गई अहम जिम्मेदारियां, जानें किसको क्या मिला?
IMD का रेड अलर्ट
आईएमडी ने उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि चक्रवात तटों के करीब पहुंच रहा है और लोगों को घरों के अंदर रहने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
उड़ानें और परिवहन प्रभावित
साइक्लोन के कारण तमिलनाडु में 47 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने लोगों से यात्रा पर रोक लगाने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...