Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोहरे का सीजन शुरू: उत्तर रेलवे ने दिसंबर से कई प्रमुख ट्रेनें मार्च तक की रद्द

December 1, 2025

कोहरे का सीजन शुरू: उत्तर रेलवे ने दिसंबर से कई प्रमुख ट्रेनें मार्च तक की रद्द

अंबाला छावनी: उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और इसके साथ ही घने कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में गरीब रथ एक्सप्रेस, अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, योगनगरी जम्मू तवी एक्सप्रेस, कालका वैष्णो देवी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेन शामिल हैं, जिन पर प्रतिदिन हजारों यात्री निर्भर रहते हैं।

रेलवे का यह कदम खासकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और दिल्ली के यात्रियों को प्रभावित करेगा। इन रद्द ट्रेनों के कारण वैष्णो देवी, अमृतसर गोल्डन टेम्पल और हरिद्वार जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्र करने वाले श्रद्धालु भी असुविधा का सामना करेंगे, क्योंकि कई सीधी कनेक्टिविटी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। अंबाला रेलवे डिवीजन ने पुष्टि की है कि प्रभावित ट्रेनों की एडवांस बुकिंग पहले ही बंद कर दी गई थी और निलंबन की सूचना सभी स्टेशन मास्टरों व रिजर्वेशन सिस्टम में जारी कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय वार्षिक शीतकालीन तैयारी योजना के तहत लिया गया है। कोहरे में दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण दुर्घटनाओं और भारी विलंब का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कुछ चुनिंदा ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद करना आवश्यक होता है। रेलवे ने यात्रियों यात्र करने से पहले संपूर्ण जानकारी लेने का आग्रह किया है

ये भी पढ़ें- Shankh Vastu Tips: घर में शंख रखने से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति, जानिए वास्तु शास्त्र में महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें