Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Syed Mushtaq Ali Trophy: हार्दिक की दमदार वापसी, तूफानी बल्लेबाजी से बने जीत के हीरो

December 2, 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy: हार्दिक की दमदार वापसी, तूफानी बल्लेबाजी से बने जीत के हीरो

हैदराबाद: हार्दिक पंड्या ने लंबे वक्त बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए अपना जलवा बिखेरा है। मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप-सी मैच में हार्दिक पंड्या को पंजाब के खिलाफ ऑलराऊंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हार्दिक ने पंजाब के खिलाफ 42 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ नाबाद 77 रन की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया। हार्दिक के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत बड़ौदा ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। यह इस सीजन टीम की दूसरी जीत रही।
राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 8 विकेट खोकर 222 रन बनाए।

टीम को प्रभसिमरन सिंह और कप्तान अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4.1 ओवरों में 53 रन जुटाए। प्रभसिमरन 16 रन बनाकर आऊट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। पंजाब ने 92 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। यहां से नेहल वढेरा ने नमन धीर के साथ 43 गेंदों में 80 रन जुटाते हुए टीम को 172 के स्कोर तक पहुंचा दिया। अनमोलप्रीत सिंह ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 69 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 7 चौके शामिल रहे, जबकि नमन धीर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विपक्षी टीम की तरफ से राज लिंबानी ने 36 रन देकर 3 विकेट निकाले, हार्दिक , रसिख सलाम और अतित सेठ ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में बड़ौदा ने 19.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को विष्णु सोलंकी और शाश्वत रावत की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 5.1 ओवरों में 66 रन जुटाए। शाश्वत रावत 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि विष्णु सोलंकी ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

ये भी पढ़ें: Iran-Israel War: जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, पुलिस ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें