Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Donald Trump की कड़ी चेतावनी: वेनेजुएला के ड्रग तस्करों पर जल्द हमला करेगा अमेरिका

December 3, 2025

Donald Trump की कड़ी चेतावनी: वेनेजुएला के ड्रग तस्करों पर जल्द हमला करेगा अमेरिका

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका अब सिर्फ समुद्र में मौजूद ड्रग तस्करों की नावों पर ही कार्रवाई नहीं करेगा, बल्कि जल्द ही वेनेजुएला के अंदर जमीन पर भी हमले शुरू किए जा सकते हैं। उनकी यह टिप्पणी दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा सकती है।

ट्रंप ने यह बात मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान कही। उन्होंने बताया कि कैरिबियन क्षेत्र में संदिग्ध ड्रग तस्करों की नावों पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। अमेरिका को अच्छी तरह पता है कि बुरे लोग कहां रहते हैं और जमीन पर हमला करना उनके लिए ज्यादा आसान होगा।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक तेज़, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

कैरिबियन में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के दौरान अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इन हमलों को लेकर ट्रंप प्रशासन पर कड़ी जांच भी हुई है। इसके बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ का बचाव किया। उन्होंने कहा कि न तो उन्हें और न ही हेगसेथ को उस दूसरे हमले की जानकारी थी, जिसमें पहले हमले के बाद बचे लोगों को निशाना बनाया गया था। दरअसल, अमेरिकी सेना ने 2 सितंबर को कैरिबियन सागर में संदिग्ध ड्रग तस्करों की एक और नाव पर हमला किया था। यह हमला उस समय हुआ जब पहले हमले में सभी लोग नहीं मारे गए थे। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस दूसरे हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे लोगों के बारे में कुछ नहीं पता था। मैं सिर्फ इतना जानता था कि एक नाव को उड़ा दिया गया था।

वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने भी कहा कि उन्होंने पहला हमला लाइव देखा था, लेकिन उसके बाद वे दूसरी मीटिंग में चले गए। उन्हें दूसरे हमले की जानकारी कुछ घंटे बाद मिली। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के समय जहाज में आग लगी हुई थी, इसलिए यह देख पाना मुश्किल था कि कोई जिंदा है या नहीं। हेगसेथ ने इसे फॉग ऑफ वॉर यानी युद्ध की स्थिति में होने वाली भ्रम की परिस्थिति बताया।

अमेरिका के इस रुख से साफ है कि आने वाले समय में वेनेजुएला के ड्रग नेटवर्क पर और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इससे दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव पैदा होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: बढ़ती कीमतों के बीच अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें कीमत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें