Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंबे समय तक बैठना दिल के लिए खतरा डॉक्टर ने बताया 58–2 फार्मूला

December 3, 2025

लंबे समय तक बैठना दिल के लिए खतरा डॉक्टर ने बताया 58–2 फार्मूला

आजकल के समय में अधिकांश लोगों का बड़ा हिस्सा बैठकर ही गुजरता है चाहे वह दफ्तर में 8 से 10 घंटे काम करना हो या खाली समय में मोबाइल पर स्क्रॉल करना हो लंबे समय तक बैठे रहने की यह आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है डॉक्टरों के अनुसार इसका दिल की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है खून का संचार धीमा हो जाता है जिससे नसों में फैट जमने का खतरा बढ़ जाता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है इस कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ साकेत गोयल इस समस्या से बचने के लिए एक आसान फार्मूला बताते हैं जिसे हर कोई आसानी से अपना सकता है उनका कहना है कि यदि आप लगातार बैठकर काम करते हैं तो हर घंटे में 58 मिनट काम करें और 2 मिनट खड़े होकर हलचल करें या हल्का व्यायाम करें इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।

डॉ साकेत ने अपने सोशल मीडिया पर यह भी बताया है कि लंबे समय तक बैठे रहने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है इसलिए हर घंटे 2 मिनट के लिए हिलना बहुत जरूरी है उन्होंने कुल 8 अलग अलग एक्सरसाइज भी साझा की हैं जिन्हें हर घंटे बदल बदल कर किया जा सकता है हर एक्सरसाइज लगभग 1 मिनट में पूरी हो जाती है और इसके बाद 1 मिनट तक चलना चाहिए इस तरह 8 घंटे के काम के साथ साथ व्यायाम को भी आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

ताई ची हॉप स्ट्रेच करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों की उंगलियों पर ऊपर नीचे धीरे धीरे मूव करें इस दौरान एक हाथ को ऊपर और दूसरे को नीचे लाएं यह मूवमेंट 50 बार दोहराई जा सकती है सेमी पुश अप के लिए किसी सीढ़ी का सहारा लेकर 10 से 15 पुश अप किए जा सकते हैं सिटिंग लेग रेजिस्टेंस में कुर्सी पर बैठकर पैरों की उंगलियों को ऊपर नीचे मूव करें इसे 10 के सेट में 3 बार किया जा सकता है।

रिवर्स डिप करने के लिए किसी सीढ़ी या नीची वस्तु के पास बैठकर दोनों हाथों से पकड़कर ऊपर नीचे मूव करें इसे 25 बार तक किया जा सकता है वॉल सिट में दीवार से कमर लगाकर कुर्सी जैसी स्थिति बनाएं और इसे 40 से 60 सेकंड तक होल्ड करें ताई ची स्क्वाट पोज में हाथ मोड़कर सीधे खड़े होकर शरीर को एक तरफ फिर दूसरी तरफ मूव करें यह स्क्वाट पोज 50 बार तक किया जा सकता है।

रस्सी कूदना भी एक प्रभावी व्यायाम है जिसे बिना रस्सी के लगभग 100 बार किया जा सकता है यह आसान लेकिन बहुत लाभकारी कसरत है डॉ साकेत के अनुसार ये छोटी छोटी एक्सरसाइज हर घंटे करने से दिल की सेहत बेहतर रहती है और लंबे समय तक बैठे रहने के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

इस तरह का आसान फार्मूला अपनाकर दफ्तर में काम करने वाले लोग अपनी सेहत को संभाल सकते हैं और दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें