Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्विट्जरलैंड को 5-0 से हरा भारत जूनियर वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल में

December 4, 2025

स्विट्जरलैंड को 5-0 से हरा भारत जूनियर वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल में

मदुरै: भारत ने मंगलवार को मदुरै इंटरनैशनल हॉकी स्टेडियम में पुरुषों के एफआईएच हॉकी जूनियर वल्र्ड कप 2025 के अपने आखिरी पूल बी मैच में स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर अपना अपराजित क्रम जारी रखा और क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। मनमीत सिंह (2, 11 मिनट) और शारदा नंद तिवारी (13, 54 मिनट) दोनों ने 2-2 गोल किए, जबकि अर्शदीप सिंह (28 मिनट) ने भारत के लिए अन्य गोल किया। स्विट्जरलैंड पर जीत के साथ भारत 3 मैचों में 9 प्वाइंट्स के साथ पूल बी में टॉप पर रहा।

उन्होंने अपने पहले 2 मैचों में चिली को 7-0 और ओमान को 17-0 से हराया था और टूर्नामैंट में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है। भारत का गोल रश दूसरे मिनट में शुरू हुआ, जब बर्थडे बॉय मनमीत सिंह ने होम टीम को गेम की शुरुआत में ही बढ़त दिलाई। उन्होंने 11वें मिनट में एक और शानदार फील्ड गोल करके लीड डबल कर दी, जबकि शारदा नंद तिवारी ने 13वें मिनट में अपने अच्छे पेनल्टी कॉर्नर से स्कोर 3-0 कर दिया। अर्शदीप सिंह, जिन्होंने ओमान के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक बनाई थी, ने 28वें मिनट में भारतीय हॉकी टीम का चौथा गोल किया।

गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने स्विट्जरलैंड को दूर रखने के लिए कुछ शानदार सेव किए। भारत का परफॉर्मेंस क्लीनिकल था और इसने पक्का किया कि वे चौथे क्वार्टर में भी मोमैंटम बनाए रखें। शारदा नंद, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, ने 54वें मिनट में अपना दूसरा और भारत का पांचवां गोल किया।?भारत ने जूनियर हॉकी वल्र्ड कप दो बार जीता है, और आखिरी जीत 2016 में मिली थी, जब टूर्नामैंट लखनऊ में घरेलू मैदान पर हुआ था।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: जालंधर में दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें