Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में यूनिवर्सिटी के गेट पर फायरिंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

December 5, 2025

कैथल में यूनिवर्सिटी के गेट पर फायरिंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

कैथल: एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के पास लड़ाई झगड़े व यूनिवर्सिटी गेट पर फायरिंग के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट तथा चौकी क्योडक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नितिन निवासी क्योडक की शिकायत के अनुसार 4 दिसंबर को वह करीब 12:15 बजे क्लास खत्म कर घर जा रहा था। यूनिवर्सिटी के गेट पर एक काली स्कॉर्पियो कार में बैठे कुछ युवक गेट पर मौजूद लडकों से झगड़ा कर रहे थे और लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ रहे थे। कार सवार युवक गाड़ी को गेट के बाहर ले गए और बाहर खड़े लडकों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

इसी दौरान कार सवार एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी जिसकी एक गोली नितिन के बाएं पैर में लगी। हमलावरों ने दो और राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। नितिन के मुताबिक फायरिंग करने वालों में कर्ण, अरुण, सिद्धांशु, हर्ष उर्फ हन्नी निवासी बाता सहित 3-4 अन्य युवक शामिल थे। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई मुकेश कुमार तथा चौकी क्योडक पुलिस प्रभारी एएसआई मोहन सिंह की टीम द्वारा बाता निवासी कर्ण, अरुण, शिधांशु तथा हर्ष उर्फ हन्नी को काबू कर लिया गया।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अरुण, शिधांशु तथा हर्ष यूनिवर्सिटी के छात्र हैं तथा कर्ण का एडमिशन करवाने के लिए वे यूनिवर्सिटी में आये हुए थे। यूनिवर्सिटी के अंदर कर्ण का एक अन्य युवक से कंधा टकराने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद उनका झगड़ा बढ़ गया। उसके बाद दूसरे पक्ष के कई युवक एकत्रित हो गए तथा यूनिवर्सिटी गेट पर उनकी कार पर हमला कर दिया। हर्ष अपने साथ अवैध असला लिए हुए था, उसने पिस्तौल से यूनिवर्सिटी गेट की तरफ फायर कर दिए।

ये भी पढ़ें- ਕੀ SYL ਦਾ ਨਿਕਲੇਗਾ ਕੋਈ ਹੱਲ? ਅੱਜ ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਣਗੇ CM Mann ਤੇ CM Saini

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें