Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 मिनट में सेवाएं देने वाले ‘डिलीवरी ब्वॉय’ की हालत दिहाड़ी मजदूरों से भी बदतर : Raghav Chadha

December 6, 2025

10 मिनट में सेवाएं देने वाले ‘डिलीवरी ब्वॉय’ की हालत दिहाड़ी मजदूरों से भी बदतर : Raghav Chadha

नई दिल्ली: ऑर्डर देने के बाद 10 मिनट के भीतर या यथाशीघ्र सेवाएं देने वाले ‘डिलीवरी ब्वॉय (आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि)’ की समस्याएं उठाते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में कहा कि ‘भारतीय अर्थव्यवस्था के इन अनदेखे पहियों’ की खामोशी के पीछे रोजगार की जरूरत और उसे लेकर व्याप्त असुरक्षा इन्हें अपनी जान जोखिम में डालने के लिए मजबूर करती है। शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए चड्ढा ने कहा कि डिलीवरी ब्वॉय इन कंपनियों के गिग वर्कर हैं।

लेकिन, वास्तव में ये लोग भारतीय अर्थव्यवस्था के अनदेखे पहिये हैं।’ उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव लाने वाली ई कॉमर्स और इन्स्टा डिलीवरी कंपनियां इन ‘खामोश कार्यबल’ की बदौलत अरबों रुपए कमा चुकी हैं और कमा रही हैं। चड्ढा ने कहा कि तेज गति और आपूर्ति समय के दबाव के चलते यह गिग वर्कर सोचता है कि अगर देर हुआ तो रेटिंग गिर जाएगी, प्रोत्साहन राशि कट जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी डर से वे अपनी जान जोखिम में डालते हुए शीघ्रता से सामान की आपूर्ति करने का प्रयास करता है।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup SL vs PAK : श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें