Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

धुंध के चलते सड़क हादसा, ट्राले व कैंटर में भयंकर टक्कर, 1 की मौत, 3 जख्मी

December 7, 2025

धुंध के चलते सड़क हादसा, ट्राले व कैंटर में भयंकर टक्कर, 1 की मौत, 3 जख्मी

अबोहर: अबोहर फाजिल्का रोड पर गांव घल्लू के निकट आज सुबह एक घेडा ट्राले व कैंटर में भयंकर टक्कर होने से एक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 2-3 लोग घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोगो ने व्हीकलों में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गांव घल्लू के निकट सुबह धुंध होने के कारण एक बडे घोडे ट्राले व केंटर में जोरदार टक्कर हुई इसी दौरान एक कार ने जैसे ही कट मारा तो एक अन्य केंटर उस कार को बचाने के चक्कर में सडक किनारे पेड से टकराकर हादसे का शिकार हो गया।

बताया जाता है कि यह हादसा इतना भयंकर था कि तीनों व्हीकल बुरी तरह से आगे से क्षतिग्रस्त हो गए और उनके चालक वाहनों में ही फंस गए जिनहें लोगो ने सडक सुरक्षा फोर्स की मदद से खिडकियां तोडकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि इस हादसे में एक व्हीकल चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस भयंकर हादसे के कारण पूरी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडा, सूचना मिलते ही थाना खुईखेड़ा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका, 22 साल की लड़की ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें