
नई दिल्ली: संसद में वंदे मातरम को लेकर चल रही चर्चा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिस्सा लिया और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ चुनाव के लिए राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस का संघर्ष देश और उसकी जनता के लिए है।
प्रियंका गांधी ने कहा, “आप (बीजेपी) चुनाव जीतने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन हम देश के लिए लड़ते रहेंगे। भले ही हम कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहां बैठकर आपकी विचारधारा का मुकाबला करते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते।”
#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “You (BJP) are for the elections, we are for the country. No matter how many elections we lose, we will sit here and keep fighting you and your ideology. We will keep fighting for our country. You cannot stop us…”
(Source:… pic.twitter.com/DGMLAKXFnv
— ANI (@ANI) December 8, 2025
प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता पक्ष में कई लोग उनके विचारों से सहमत हैं, लेकिन डर के कारण चुप रहते हैं। उन्होंने सरकार को जनता की समस्याओं की याद दिलाई कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। जनता कई परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास इन समस्याओं के समाधान नहीं हैं।
प्रियंका गांधी ने पूछा कि जब वंदे मातरम पिछले 150 सालों से देश की आत्मा का हिस्सा है, तो आज अचानक इस पर बहस क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा यह गीत सिर्फ भावना नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की ताकत और प्रेरणा रहा है। इस गीत ने अंग्रेजों को भी चुनौती दी थी। सत्ता पक्ष को जनता की असली समस्याओं पर काम करना चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों को लेकर विवाद पैदा करना चाहिए।
सरकार की नीतियों पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार जनता को इतिहास में उलझाकर भ्रमित करती है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पहले जैसी नहीं रही। वर्तमान नीतियां देश को मजबूत करने के बजाय कमजोर कर रही हैं। अंत में प्रियंका गांधी ने दोहराया कि “भाजपा चुनाव के लिए लड़ती है, पर हम देश के लिए लड़ रहे हैं। चाहे जितनी मुश्किलें आएं, चाहे जितने चुनाव हारें, हम जनता और संविधान के लिए संघर्ष करना नहीं छोड़ेंगे।”
#WATCH | During debate in Lok Sabha on 150 years of ‘Vande Mataram, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “There are two reasons for the debate on Vande Mataram in the House today. One, elections are coming up in West Bengal. In such a situation, our Prime Minister wants to… pic.twitter.com/jqVFaqLsd7
— ANI (@ANI) December 8, 2025
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं। एक, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका स्थापित करना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानी दी, यह सरकार उन पर नए आरोप लगाने का मौका चाहती है। ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों से हटाना चाहती है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...