Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP में दर्दनाक सड़क हादसा, BDS के 4 जवानों की मौके पर मौत

December 10, 2025

MP में दर्दनाक सड़क हादसा, BDS के 4 जवानों की मौके पर मौत

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का इलाज सागर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

यह हादसा सुबह लगभग 4 बजे सागर–झांसी नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी और मालथौन के बीच स्थित झीकनी घाटी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, मुरैना जिले की BDS टीम बालाघाट से ड्यूटी कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उनका पुलिस वाहन सामने से आ रहे एक कंटेनर से जोरदार टक्कर खा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

शहीद हुए जवानों में आरक्षक प्रधुमन दीक्षित, आरक्षक अमन कौरव, चालक परमलाल तोमर (तीनों निवासी मुरैना) और डॉग मास्टर विनोद शर्मा (निवासी भिंड) का नाम शामिल है। हादसे में आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि टीम के साथ मौजूद डॉग सुरक्षित मिल गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गया, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। इस घटना ने मुरैना और भिंड जिलों में शोक की लहर दौड़ा दी है। शहीद जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: Flood: इस राज्य पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा, जलाशय भरे, निचले इलाके के लोगों को आदेश जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें