Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan News: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

December 10, 2025

Rajasthan News: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

नेशनल डेस्क: राजस्थान के फतेहपुर इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 50 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस मंगलवार रात लगभग 11 बजे जयपुर-बीकानेर हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 28 यात्री घायल हो गए।

तीर्थयात्रियों से भरी थी बस

बस में सवार सभी लोग वैष्णो देवी से लौटकर खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही बस फतेहपुर के पास पहुंची, अचानक एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह टूट गया।

ये भी पढ़ें: Trump ने दिया एक और बड़ा झटका, रद्द किए 85 हजार वीजा

पुलिस ने दी जानकारी

फतेहपुर SHO महेंद्र कुमार ने बताया कि बस में लगभग 50 लोग थे। हादसे के बाद 3 यात्रियों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हैं। इनमें से 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

हादसे की वजह की जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस ट्रक से कैसे टकराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम सुबह तक मौके पर मौजूद रही।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel के ताज़ा रेट जारी, जानिए 10 दिसंबर को आपके शहर में क्या है कीमत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें