इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों को और कड़ा कर दिया है। इसी वजह से जनवरी 2025 से अब तक 85,000 वीजा रद्द किए जा चुके हैं। यह जानकारी अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, रद्द किए गए वीजा में 8,000 से ज्यादा वीजा छात्रों के थे। यह संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। यह कदम साफ तौर पर ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी और बॉर्डर सिक्योरिटी पर बढ़ते फोकस को दिखाता है। प्रशासन का कहना है कि ये नियम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

“Make America Safe Again” का संदेश
स्टेट डिपार्टमेंट की पोस्ट के साथ राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की एक तस्वीर भी साझा की गई, जिस पर लिखा था कि “Make America Safe Again”। इस संदेश का मकसद यह बताना था कि अमेरिका में कड़े वीजा नियम देश को सुरक्षित रखने की रणनीति का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: Today’s Weather 10 Dec 2025: गलन भरी ठंड के बीच बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
मुख्य कारण
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन छात्रों के वीजा रद्द हुए, उनमें से कई को नशे में गाड़ी चलाने (DUI), चोरी और हमला जैसे अपराधों में पकड़ा गया था। पिछले साल की तुलना में इस साल ऐसे मामलों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा कई वीजा इसलिए भी रद्द किए गए क्योंकि वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी। कुछ लोग आतंकवाद-support से जुड़ी जांच में संदिग्ध थे। कुछ गंभीर नियम उल्लंघन पाए गए।
अक्टूबर में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
अक्टूबर 2025 में प्रशासन ने उन लोगों के वीजा भी रद्द कर दिए थे, जिन पर यह आरोप था कि उन्होंने एक कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या पर खुशी जाहिर की थी। इस तरह के मामलों को प्रशासन देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानता है।
वीजा जांच के नियम और कड़े
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में स्टेट डिपार्टमेंट ने न सिर्फ वीजा एप्लीकेशन की जांच को सख्त किया है बल्कि वीजा होल्डर्स की मॉनिटरिंग भी बढ़ा दी है। अधिकारी ने बताया कि बाकी रद्द किए गए वीजा के कारणों पर फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: Today’s Horoscope 10 Dec 2025: जानें कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, किसे मिलेगी सफलता तो कौन होगा निराश?
मेष: दिन शुभ रहेगा...