Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News: कुवैत से लौटे फूफा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, ऐसे दिया घटना को अंजाम!

December 10, 2025

Jalandhar News: कुवैत से लौटे फूफा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, ऐसे दिया घटना को अंजाम!

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जालंधर के अंतर्गत पड़ते थाना फिल्लौर में कुवैत से लौटे एक 35 वर्षीय युवक के खिलाफ रेप, अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी युवक जालंधर के साथ लगते जिले होशियारपुर का रहने वाला है। आरोपी की तलाश जारी है और इसके लिए एक विशेष टीम गठित करके रेड की जा रही है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चें अब नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, इस देश की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मनाली ले गया था आरोपी
पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर को उसके फूफा जो कुछ समय पहले ही कुवैत से लौटा है वह उसे अपनी कार में घुमाने के लिए मनाली ले गया था। वहां फूफा ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उस समय तो वह डर गई थी लेकिन बार-बार परेशान किए जाने पर उसने अपने परिवार को सारी बात बता दी। जांच में सामने आया है की पीड़िता की उम्र 23 साल है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें