
हरियाणा के पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति ट्रांसपोर्ट कार्य से जुड़ा है और अधिकतर समय बाहर रहता है। घटना 7 दिसंबर की रात करीब 11 बजे की है, जब वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान आरोपी पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर घर में घुस आया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला के शोर मचाने से रोकने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और धमकी दी कि विरोध करने पर जान से मार देगा। इसके बाद उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप है, उसकी उम्र 18 वर्ष से कम बताई जा रही है, जबकि पीड़िता की उम्र लगभग 20 वर्ष है। घटना की जानकारी मिलते ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...