लंदन: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को द हंड्रेड की टीम लंदन स्पिरिट का मैंटर (मार्गदर्शक) और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। फ्रैंचाइजी ने यह घोषणा की है। कार्तिक पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग से इतर सहयोगी स्टाफ की भूमिका निभाएंगे। वह आरसीबी के साथ इसी भूमिका में काम करते हैं। लंदन स्पिरिट के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने कहा, ‘डीके का लंदन स्पिरिट में स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में फ्रैंचाइजी क्रिकेट में उनका व्यापक अनुभव हमारे लिए अमूल्य साबित होगा।’ कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद घरेलू क्रिकेट में एक खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त कर दिया था, लेकिन वे अन्य लीग में खेलते हैं।
ये भी पढ़ें: UN में एक बार फिर भारत ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को लताड़ा
मेष: दिन शुभ रहेगा...