Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ CRPF जवान, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

December 11, 2025

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ CRPF जवान, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

जम्मू-कश्मीर डेस्क: कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के रहने वाले CRPF जवान सुजीत सिंह (27) जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। यह मुठभेड़ बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जिसमें उन्होंने वीरगति पाई। जैसे ही सुबह शहादत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में गम का माहौल फैल गया। गांव में हर कोई स्तब्ध है और परिवार के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।

परिवार में मातम

सुजीत सिंह देवीपुर पंचायत के बाभन टोला के निवासी थे। पिता सिकंदर प्रसाद सिंह खेती के साथ समाजसेवा भी करते हैं। मां गृहिणी हैं। सुजीत का चयन 2023 में सीआरपीएफ में हुआ था और सिर्फ दो साल की सेवा के बाद उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उनका बड़ा भाई भी सीआरपीएफ में जवान है, जिसकी बहाली 2021 में हुई थी। करुण यह है कि सुजीत की नौ महीने पहले ही शादी गिरिडीह जिले के मिर्जागंज स्थित बदडीहा गांव में हुई थी। उनकी पत्नी रो-रोकर बेसुध है, जबकि पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली में थोड़ा कम हुआ प्रदूषण, जानें आपके इलाके में कितना है AQI

शाम तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शहीद सुजीत का पार्थिव शरीर आज शाम तक मरकच्चो पहुंचने की उम्मीद है। गांव में हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जुटने की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्था की जा रही है।

देशभक्ति की मिसाल

27 साल की उम्र में सुजीत सिंह ने असाधारण बहादुरी और देशभक्ति का परिचय दिया। उनकी शहादत से पूरे जिले का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है, लेकिन परिवार और क्षेत्र के लिए यह नुकसान कभी नहीं भर सकता।

ये भी पढ़ें: Stock Market: अमेरिकी दर कटौती के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव, जानें Sensex-Nifty के हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें