Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Pollution: दिल्ली में थोड़ा कम हुआ प्रदूषण, जानें आपके इलाके में कितना है AQI

December 11, 2025

Delhi Pollution: दिल्ली में थोड़ा कम हुआ प्रदूषण, जानें आपके इलाके में कितना है AQI

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। सुबह से ही शहर पर जहरीले स्मॉग की चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 285 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 10 दिसंबर को भी दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी में थी। मौसम और प्रदूषण विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, 13 दिसंबर तक हवा की स्थिति ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रह सकती है।

ये भी पढ़ें: Weather: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

दिल्ली के इलाकों में एयर क्वालिटी का हाल

आज सुबह राजधानी के कई इलाकों में AQI बेहद खराब दर्ज किया गया है।

आनंद विहार – 302

बवाना – 334

बुराड़ी – 293

चांदनी चौक – 308

द्वारका – 285

ITO – 309

जहांगीरपुरी – 341

मुंडका – 326

नरेला – 303

रोहिणी – 339

विवेक विहार – 309

आरकेपुरम – 325

नोएडा सेक्टर-62 – 246

गाजियाबाद वसुंधरा – 286

इंदिरापुरम – 319

गुरुग्राम सेक्टर-51 – 319

प्रदूषण कम करने के प्रयास

प्रदूषण स्तर को काबू करने के लिए प्रशासन सड़क किनारे और निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्वों को कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरत के बिना घर से बाहर न निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें।

AQI कैसे समझें?

CPCB के अनुसार, 51–100 संतोषजनक, 101–200 मध्यम, 201–300 खराब, 301–400 बहुत खराब और 401–500 गंभीर माना जाता है। इस समय दिल्ली-एनसीआर में ज्यादातर जगहों पर AQI बहुत खराब श्रेणी के करीब है, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Goa Night Club मामले में बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें