नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। एक प्राइवेट ट्रैवल्स की बस चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 37 यात्री सवार थे और यह तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रही थी।
रेस्क्यू जारी
ASR जिले के कलेक्टर दिनेश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 9 से 10 मौतों की सूचना मिली है। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। घायलों को भद्राचलम एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत नाजुक है। कलेक्टर ने कहा कि गंभीर घायलों की संख्या को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जांच के अनुसार, बस गिरी मार्ग पर एक मोड़ पर पहुंचते समय ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठी। तेज मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बस सीधे गहरी घाटी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि कई यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई।
राहत दलों ने संभाला मोर्चा
हादसा देर रात हुआ, लेकिन सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायल यात्रियों को स्ट्रेचर और रस्सियों की मदद से घाटी से बाहर निकाला गया। प्रशासन मृतकों की पहचान कर उनके परिवारों को सूचना दे रहा है। घटना की खबर फैलते ही ASR जिला और भद्राचलम क्षेत्र में शोक का माहौल है।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सीएम ने यह भी कहा कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए और किसी भी तरह की देरी न हो। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत बस में कितने यात्री सवार थे। इन सभी बातों की जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: चांदी की कीमत 1.88 लाख के पार, सोने की भी बढ़ी चमक
मेष: दिन शुभ रहेगा...