Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान में फिर महसूस हुए तेज भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

December 12, 2025

जापान में फिर महसूस हुए तेज भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

इंटरनेशनल डेस्क: जापान में शुक्रवार सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय समय के अनुसार, भूकंप सुबह 8:14 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। भूकंप के तुरंत बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने हेल्थ को लेकर कही ये बड़ी बात

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आया और इसकी गहराई करीब 10.7 किलोमीटर थी। झटके इतने मजबूत थे कि समुद्र के पास बसे क्षेत्रों से लेकर दूर-दराज के शहरों तक लोगों ने धरती हिलती हुई महसूस की। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अचानक आए तेज झटकों से लोग घबरा गए और कई जगहों पर लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

भूकंप तट के काफी करीब था, इसलिए सुनामी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: …अगले 6 महीने तक कर्मचारी नहीं कर पाएंगे हड़ताल, सरकार ने लगाया एस्मा, जानें वजह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें